दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव: चूरू की महिमा शर्मा बनीं पीजीडीएवी कॉलेज की अध्यक्ष

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन और बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने 100 मतों से दर्ज की जीत

0
171
Screenshot

नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन और बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर ने 100 मतों से दर्ज की जीत

चूरू। चूरू की बेटी महिमा शर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में इतिहास रचते हुए पीजीडीएवी कॉलेज की अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। महिमा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 100 मतों के अंतर से पराजित किया।महिमा की यह जीत न केवल चूरू जिले बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके प्रयास और उपलब्धियां युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।महिमा शर्मा, जो पहले नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं, बेटी बचाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर भी रही हैं। अपनी जीत के बाद महिमा ने कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष कुणाल विधूड़ी और तरंग जैन का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया।

चूरू में जश्न का माहौल

महिमा की इस उपलब्धि पर उनके चूरू स्थित निवास पर जश्न मनाया गया। भाजपा के शहर महामंत्री चंद्र प्रकाश शर्मा की पुत्री महिमा को शहरभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। इस अवसर पर भास्कर शर्मा, सुरेन्द्र बवालिया, सुनील शर्मा, रविंद लाटा, चिराग, अजय, अशोक, तोयश हरितवाल, अमन, मोहित कुशल, रश्मि, वर्षा, पीयूष, विवेक, अभय सिंह, और धनुष समेत कई लोगों ने महिमा को शुभकामनाएं दीं।

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here