गौर बनौरा कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा

0
160

वन विहार विकास समिति के सौजन्य से हुआ आयोजन, विजेताओं को किया सम्मानित

चूरू। वन विहार विकास समिति के सौजन्य से वन विहार कॉलोनी के सामुदायिक भवन में गौर बनौरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कॉलोनी की सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंतर्गत तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बनी ठनी प्रतियोगिता में सोनू शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, अनीता द्वितीय और मनोज कुमार तृतीय स्थान पर रहे। चंद्र कोच गौरजा प्रतियोगिता में भूमि शर्मा, पूजा, प्रियंका, चंद्र गुर्जर, लक्ष्मी, लक्ष्मी शर्मा और भूमि विजेता रहीं।इस अवसर पर कार्यकर्ता समिति की ओर से महिलाओं के अखंड सौभाग्य की कामना की गई। विजेताओं को कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष किशन लाल बाबल, उपाध्यक्ष श्रेया और मंत्री जसवंत सिंह राठौड़ ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका इंदिरा सारण और शशि चंदेल ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन रेलवे के सीटीआई आनंद बाला ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here