डॉ. सतीश पूनिया के जन्मदिवस पर भाजपा ने लगाया सुकन्या समृद्धि खाता शिविर

0
188

गांधी चौक में शिविर लगाकर 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के खुलवाए गए खाते

सरदारशहर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में सरदारशहर के गांधी चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिविर आयोजित कर 10 साल से कम उम्र की बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाए। नगर परिषद सभापति राजकरण चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण की पहल में सुकन्या समृद्धि योजना एक महत्वपूर्ण कड़ी है।प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने बताया कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर भाजपा कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित कर अधिक से अधिक बालिकाओं के खाते खुलवाने का कार्य कर रहे हैं। मंडल संयोजक राजेंद्र सोनी ने बताया कि डॉ. सतीश पूनिया के जन्मदिवस के मौके पर पूरे राजस्थान में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सुकन्या समृद्धि खाते खुलवाने की मुहिम चलाई जा रही है, जो 2022 से सरदारशहर में निरंतर जारी है।शिविर में इंडियन बैंक द्वारा बच्चियों के सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। इस अवसर पर कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व जिला महामंत्री जितेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष दयाल सिंह राजपुरोहित, पार्षद अमरचंद मीणा, इंडियन बैंक मैनेजर हेमराज गजरा, और अन्य प्रमुख नाम शामिल थे।

यह भी देखिए…..
खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here