लुगरिया के उत्कृष्ट प्रदर्शन से भाजपा सदस्यता अभियान को मिली नई ऊर्जा: बसंत शर्मा

0
248

500 के लक्ष्य को पार करते हुए लुगरिया ने बनाए 1929 सदस्य

चूरू। जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने लुगरिया के उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि लुगरिया ने 500 के लक्ष्य को पार करते हुए 1929 नए सदस्य बनाए हैं, जो एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान पूरे जोश और समर्पण के साथ जिले में जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लगातार मिलता रहेगा, जिससे भाजपा जिले में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ रही है।भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत आज भाजपा जिला कार्यालय में एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने उन्हें सक्रिय सदस्यता दिलवाई। एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता ग्रहण करने पर गर्व जताते हुए कहा कि पार्टी में सभी वर्गों, बिरादरियों और आम कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह सदस्यता अभियान सफलता पूर्वक चल रहा है, उसी तरह सक्रिय सदस्यता अभियान भी पूर्ण सफलता के साथ आगे बढ़ेगा। लुगरिया ने चूरू जिले के संगठन को मजबूत बताते हुए कहा कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ता लंबे समय से पार्टी की सेवा में जुटे हैं। उन्होंने अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की।इस अवसर पर बूटियां मंडल अध्यक्ष विजयकुमार कस्वां, भाजयुमो के जयपाल टकणेत और मनोज तंवर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here