सम्मान आपके द्वार कार्यक्रम में डॉक्टर ओमवीर सिंह का किया सम्मान

0
173

चूरू। पर्यावरण प्रेमी शिक्षक दंपति अमर सिंह किशनावत व मनीषा चारण के सौजन्य से चलाए जा रहे कार्यक्रम सम्मान आपके द्वारा में आज डॉक्टर ओमवीर सिंह का सम्मान किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर डॉक्टर ओमवीर सिंह का उनके क्लीनिक पर माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर, प्रतीक चिन्ह ,मेडल व कलम देकर सम्मानित किया गया। किशनावत ने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं का उनके घर जाकर या कार्य क्षेत्र पर जाकर सम्मानित करना है। जिससे प्रतिभाओं का हौसले बुलंद हो। यह कार्यक्रम पिछले 5 वर्षों से लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक 150 से अधिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here