गढ़ चौराहे पर व्यापारियों ने सदस्यता अभियान की बैठक का आयोजन

0
237

चूरू। विधायक हरलाल सहारण ने गढ़ चौराहे पर चूरू के व्यापारियों से सम्पर्क कर उन्हे भारतीय जनता पार्टी के चल रहे सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत सदस्य बनाया। इस अवसर पर कपड़ा व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुनील भाउवाला, शिवकुमार गोयन्का, कमल कुमार सफड़, प्रदीप सरावगी, नितिन बजाज, संजय बजाज, विमल बजाज, रामरतन बजाज, अनील भाउवाला, चन्द्रप्रकाश बजाज, सुनील व्यास,पंकज गुसाई, संजय चोटिया, ठाकुरमल चुलेट, जयप्रकाश दाधीच ने सदस्यता अभियान में सदस्य बनकर भाजपा की रीति नीति के प्रति विश्वास व्यक्त किया। इस अवसर पर कपड़ा व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुनील भाउवाला के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक हरलाल सहारण का दुप्पटा पहनाकर अभिन्नदन किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सभी वर्गों का विश्वास प्राप्त होता जा रहा है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार लघु उघमियों एवम् छोटे व्यापारियों को ध्यान में रखकर कार्य योजनाऐं बना रही है। जिससे यह लधु उघमी देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे है। उन्होने कहा कि देश का लघु उघमी ना केवल स्वम रोजगार प्राप्त करता है बल्कि वह रोजगार सृजन भी करता है जिससे कई लोगो को रोजगार मिलता है एवम् देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में भी उसका महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होने प्रदेश के पिछले बजट की चर्चा करते हुऐ कहा कि इस बजट में सभी वर्गाे के विकास की कार्य योजनाऐं दिखाई दे रही है। उन्होने स्पष्ट रूप से चुरू के लिए इस बजट को ऐतिहासिक बताते हुऐ कहा कि इस बजट में चूरू को जो सौगात मिली है इसके लिए चूरू का प्रत्येक नागरिक सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट करता हैं। उन्होने कहा कि चूरू में जब विकास के लिए आंवटित बजट खर्च किया जायेगा तो चूरू के व्यापारियों के लिए व्यापार में सुविधा उत्पन्न होगी। उन्होने सभी वर्गाे से अपील करते हुऐ कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनना गौरव की बात है क्योंकि भाजपा की विचारधारा में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद है और आज इसकी सबसे ज्यादा आवश्यकता है उन्होने कांग्रेस की आलोचना करते हुऐ कहा कि कांग्रेस ने सदा मझले व्यापारियों के खिलाफ नितियां बनाई जिससे देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था मे ंभ्रष्टाचार भाई भतिजावाद पैदा हुआ उन्होने कहा कि अब वर्तमान डबल इंजन की सरकार ने अफसर साही और लाल फीतासाही की बजाय गरीब को केन्द्र में रखकर नितियां बनाई। इस अवसर पर जिला सदस्यता अभियान संयोजक अभिषेक चोटिया, मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, भंवर गुर्जर, सुनील ढाका, सोशल मीडिया संयोजक रमेश शर्मा, बाबू पाटील, नोमान खान, सहित अनेक व्यापारी एवम् कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी देखिए…

खास बातचीत : न्यायिक मजिस्ट्रेट, विधि अधिकारी बनने के इच्छुक युवा जरूर देखें यह इंटरव्यू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here