हम भटकाव की राजनीति में जाने वाले नहीं, एकजुट होकर काम करेंगे — राजेन्द्र राठौड़

0
267

चूरू। भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक का आयोजन शनिवार को शहर के दादाबाड़ी में किया गया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के मुख्य आतिथ्य व जिला अध्यक्ष बसंत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिले भर से आए सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि हम भटकाव की राजनीति में जाने वाले नहीं है। आने वाले चुनावों में हम एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेंगे और हमारे उम्मीदवार को विजय बनाकर लाएंगे। उन्होंने कहा कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिस पार्टी के पीएम का नाम पूरे विश्व में है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सच्ची निष्ठा और ईमानदारी के साथ पार्टी से जुड़ा हुआ है। प्रदेश संगठन में चर्चा होती है कि चूरू का संगठन सबसे अच्छा है। लोकसभा प्रत्याशी रहे देवेन्द्र झाझड़िया ने कहा- प्रदेश की भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों के लिए शानदार बजट पेश किया है। उन्होंने कहा- अब हम डबल इंजन की सरकार के साथ मिलकर प्रदेश का सर्वांगीण विकास करेंगे। झाझड़िया ने कहा कि कांग्रेस खुश हो रही है 99 सीट जीतकर आई है। मगर उनको यह समझना चाहिए कि ये 99 सीट सौ सीटों में से लेकर नहीं आए हैं। यह 99 सीट 543 सीटों में से आई है। इसलिए उनका कोई मूल्य नहीं है। उन्होंने कहा- पीएम ने शपथ लेने के बाद पहली कलम किसान के लिए चलाई है। चाहे वह किसान सम्मान निधि हो या फिर प्रधानमंत्री बीमा योजना हो। यह सब उन्होंने किसानों के लिए ही किया है।बैठक को भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ वासुदेव चावला, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और राजेन्द्र नायक सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने संबोधित किया।इस मौके पर राजगढ़ विधानसभा प्रत्याशी सुमित्रा पूनिया, सुजानगढ़ विधानसभा प्रत्याशी संतोष मेघवाल, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, रतननगर पालिकाध्यक्ष निकिता गुर्जर, भास्कर शर्मा, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, किशन आसेरी, लखेन्द्र सिंह दांदू, सुशील लाटा, निरंजन सेन, हेमसिंह शेखावत, दिनेश शर्मा, सुमित्रा सैन सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन अभिषेक चोटिया ने किया।

यह भी देखें….. पद्मभूषण बिरजू महाराज की नवासी शिंजिनी चूरू के युवाओं को सिखाएंगी नृत्य कला के गुर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here