चूरू । राज्य सरकार की ओर से हाल ही में देवस्थान बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष भंवर लाल पुजारी का अभिनंदन कांग्रेस नेता जमील चौहान एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने किया। इस मौके पर चौहान ने बताया कि भंवर लाल पुजारी को बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ है। पुजारी हमेशा कांग्रेस और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति समर्पित रहे हैं तथा सभी लोगों में उनका सम्मान है। पार्टी जिलाध्यक्ष रहते हुए भी उन्होंने बेहतर समन्वय के साथ जिला संगठन को संचालित किया। विभिन्न पदों पर रहते हुए संगठन के हित में उनके द्वारा किए गए कार्य तथा सबको साथ लेकर चलने की कला के सब मुरीद हैं। ऐसे व्यक्तित्व वाले कार्यकर्ता को बोर्ड का अध्यक्ष बनाए जाने से सभी में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को हमेशा सम्मान दिया जाना चाहिए।इस दौरान सरदारशहर विधायक पं. अनिल भंवरलाल शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष इंद्राज खीचड़, प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, राजस्थान मदरसा बोर्ड सदस्य लाल मोहम्मद बियाणी, पूर्व प्रधान सातड़ा, उमाशंकर शर्मा, आरिफ पीथीसर, जंगशेर खान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता बाकोलिया, महेश मिश्रा, सिराज जोईया आदि ने स्वागत किया और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया।