चूरू। जलदाय विभाग में प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन की ओर से यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष शमीम कुरेशी व प्रदेश महामंत्री गोरधन सैनी व कोषाध्यक्ष गिगराज सैनी का प्रान्तीय नल मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने साफा व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की सहायक कर्मचारी जिलाध्यक्ष निवास माली ने की।कार्यक्रम में रतन बजाज मचंस्थ रहे।
यूनियन के जिला महामंत्री कमल कुमार वर्मा ने प्रदेशाध्यक्ष को बताया कि पिछले लम्बे समय से कर्मचारियों के परमोशन नहीं हुए हैं। जिन कर्मचारियों पदोन्नति नहीं मिली है उनको जल्द से जल्द पदोेन्नति दिलावें। संयुक्त संघर्ष समिति के उप संयोजक महेश वर्मा ने संगठन पर एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया।
इस अवसर पर मदन स्वामी, प्रमोद कुमार शर्मा, कनिष्ठ अभियन्ता बबिता सैनी, फोरमैन किशन, विनोद कुमार, भवरलाल, लीलाधर प्रजापत, लियाकत खां, कुन्दनमल व शंकरलाल कल्ला आदिउपस्थित रहे। संचालन प्रमोद कुमार शर्मा ने किया।