कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा के दुष्प्रचार का सामना करने को तैयार — कृष्णा पूनियां

0
866

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर का किया आयोजन

सादुलपुर। राजगढ़ स्थित मोहता वाटिका कांग्रेस द्वारा ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को पांच विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, बूथ मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

प्रशिक्षण शिविर को लोकप्रिय विधायक डॉ कृष्णा पुनिया ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करके प्रशिक्षण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को पार्टी ने प्रशिक्षित किया है ताकि वे आगामी चुनाव के लिए सशक्त और तैयार हों। ट्रेनिंग में प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और प्रशिक्षणार्थियों को नवीनतम चुनावी रणनीतियों, दृश्य संचार, सोशल मीडिया प्रबंधन और विपक्ष के विरोधी तकनीकों पर जागरूक किया गया है। गत साढ़े चार साल के कार्यकाल में जो विकास कार्य हमने किए हैं एवं गहलोत सरकार ने जो जन कल्याणकारी योजनाएँ शुरू की हैं उसका प्रचार प्रसार करके अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुँचाना हैं ताकि उनको ये पता चल सके कि कांग्रेस सरकार ने उनके हितों की रक्षा की हैं।साथ ही विधायक कृष्णा पुनिया ने कहा कि चुनावों में हमें विभिन्न चुनौतियों का सामना करना पड़ता है और हमें प्रशिक्षित और तत्पर रहना चाहिए। हमें नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके चुनावी प्रचार प्रसार में मजबूत होना चाहिए, ताकि हमारे संदेश जनसमर्थकों तक पहुंचे। यह प्रशिक्षण शिविर हमारे कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा। हमें विरोधियों के खिलाफ प्रभावी रणनीतियां विकसित करने मदद करेगा।

इस दौरान शहर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सीताराम प्रजापत, देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुनिया, वरिष्ठ नेता करतार टाँडी, मदरसा बोर्ड के सदस्य लाल मोहम्मद भियानी, पीसीसी सदस्य शिशुपाल पुनिया, महंत सुरेंद्र राठौड़, संजीव पुनिया, महीपाल पुनिया, सिकन्दर जाटू, पुष्पा सिंघल, कृष्णा पुनिया चाँदगोठी, सुशीला पुनिया, चन्द्रभान नायक, तीर्थराज बरबड़, मनीराम पार्षद, महेंद्र धाणक, रतनलाल मोहता, ओबीसी प्रकोष्ठ के तहसील अध्यक्ष ओम प्रकाश सैनी, हबीब नाई, गोरधन नाई, धर्मवीर सिहाग, अमरसिंह सांगवान, रामकुमार मुहाल, रामस्वरूप लाठर, मानसिंह रेबारी, देवीलाल मेहरा, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, हाजी सुलेमान चौहान, दीवान धानिया, सुरेश भाटिया, रफीक पहाड़खानी, सतपाल पांडिया, नाहरसिंह मेघवाल, अमरसिंह गोठवाल, गफार क़ायमखानी, कमला प्रसाद प्रजापत, बजरंग प्रजापत, रामसिंह पार्षद, छगन धौलपुरिया, शंकर राजपूत, सतीश शर्मा, मदन शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here